आस्था और आतिशबाजी के बीच पहाड़ी पूजा का समापन, तेलुगु परंपरा से मां को दी गई विदाई

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : टाटानगर रेलवे लोको कॉलोनी में आयोजित सात दिवसीय पहाड़ी पूजा का समापन श्रद्धा और उल्लास के माहौल में हुआ। अंतिम दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे और विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद मां को पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ विदाई दी गई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

पूजा के समापन पर तेलुगु परंपरा के अनुसार माता को विदा किया गया। श्रद्धालुओं ने जुलूस में शामिल होकर मां को गोल पहाड़ी मंदिर तक पहुंचाया। इस दौरान भक्ति गीत, जयकारों और धार्मिक अनुष्ठानों से पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा।

समापन के मौके पर देर रात तक भव्य आतिशबाजी होती रही, जिससे आसमान रोशनी से जगमगा उठा। रंग-बिरंगे पटाखों ने लोगों को आकर्षित किया और हजारों की भीड़ ने इस दृश्य का आनंद लिया।

About The Author

See also  सारकोमा: दुर्लभ कैंसर, जिसे अक्सर नज़रअंदाज़ किया जाता है, लेकिन अब इसका इलाज पहले से अधिक संभव

Thanks for your Feedback!

You may have missed