यूनियन में बड़ा फैसला, पुरानी कमेटी को फिर मिली जिम्मेदारी, वेज रिवीजन पर जोर

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : टाटा स्टील कलर्स इम्प्लाई यूनियन की वार्षिक आमसभा में सदस्यों ने मौजूदा कमेटी पर भरोसा जताते हुए उसके कार्यकाल को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया। यह बैठक वायर प्रोडक्ट लेबर यूनियन कार्यालय में हुई, जहां सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर वर्तमान टीम को 2026 से 2029 तक जिम्मेदारी सौंपने का फैसला लिया गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

बैठक में कहा गया कि वेतन पुनरीक्षण (वेज रिवीजन) अभी लंबित है और मौजूदा कमेटी इस दिशा में सक्रिय प्रयास कर रही है, इसलिए अनुभवी नेतृत्व को ही आगे जारी रखना जरूरी है। अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय की अध्यक्षता में हुई सभा में सदस्यों ने उम्मीद जताई कि यह टीम प्रबंधन के साथ बेहतर तालमेल बनाकर कर्मचारियों के हित में समाधान निकालेगी।

चुनाव प्रक्रिया के तहत संजय कुमार सिंह को लगातार चौथी बार महामंत्री चुना गया, जबकि विजय खां को भी चौथी बार कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली। यूनियन पदाधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि वे जल्द वेज रिवीजन लागू कराने और कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास तेज करेंगे।

See also  झारखंड में मौसम का अलर्ट, कई जिलों में तेज बारिश और आंधी की चेतावनी जारी… IMD ने दी सावधानी की सलाह

Thanks for your Feedback!

You may have missed