ठेका मजदूरों का प्रदर्शन, नौकरी से हटाने और बकाया भुगतान को लेकर बवाल

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : टाटा स्टील टिनप्लेट डिवीजन के मुख्य गेट पर सोमवार को ठेका मजदूरों ने अपनी मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। संयुक्त ट्रेड यूनियन के बैनर तले जुटे श्रमिकों ने नर्सरी विभाग के 16 कर्मचारियों को काम से हटाने और उनका बकाया भुगतान देने की मांग उठाई। प्रदर्शन के बाद मजदूरों ने प्रबंधन को ज्ञापन सौंपते हुए एक सप्ताह के भीतर मांगें पूरी करने की चेतावनी दी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

यूनियन नेताओं के अनुसार, ये मजदूर मेसर्स एबी कंस्ट्रक्शन के तहत 20–25 वर्षों से काम कर रहे थे, लेकिन सेवा समाप्ति के बाद भी उन्हें फाइनल सेटलमेंट नहीं मिला। उन्होंने कहा कि यदि 15 दिनों के अंदर मजदूरों को वापस काम पर नहीं लिया गया और बकाया भुगतान नहीं किया गया, तो आंदोलन तेज किया जाएगा।

नेताओं ने यह भी आरोप लगाया कि ठेकेदार बदलने के कारण मजदूरों की रोजी-रोटी पर संकट आ गया है। पहले एसटी इंटरप्राइजेज के तहत काम कर रहे इन श्रमिकों को ठेका वापस एबी कंस्ट्रक्शन को मिलने के बाद काम से हटा दिया गया। मजदूरों का कहना है कि अचानक नौकरी छिनने से उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।

About The Author

See also  जमशेदपुर को स्वच्छता में अव्वल बनाने का लें संकल्प: एसपी सिंह

Thanks for your Feedback!

You may have missed