खेल को नई रफ्तार देने की तैयारी, समझौते से उभरेंगे नए चैंपियन


जमशेदपुर : खेलों के विकास को गति देने के उद्देश्य से सोमवार को टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन (टीएसएएफ) और जेसीएपीसीपीएल के बीच एक अहम एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। इस समझौते पर टाटा स्टील के वीपी (सीएस) डीबी सुंदर रामम और जेसीएपीसीपीएल के मैनेजिंग डायरेक्टर कपिल देव ने साइन किया, जबकि कार्यक्रम में टाटा स्टील स्पोर्ट्स के चीफ मुकुल विनायक चौधरी भी मौजूद रहे।इसी दौरान यह भी जानकारी दी गई कि टीएसएएफ के तीन क्लाइंबर—अनिशा वर्मा, अमन वर्मा और जोगा पूर्ति—का चयन एशियन गेम्स 2026 के लिए हुआ है। संस्था लगातार क्लाइंबिंग में बेहतर प्रदर्शन कर रही है और अब तक 500 से ज्यादा खिलाड़ी जिला, राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंच चुके हैं।

इस नए समझौते के तहत दोनों संस्थाएं जमीनी स्तर पर खेलों को बढ़ावा देने के लिए मिलकर काम करेंगी। खासतौर पर रोइंग और स्पोर्ट क्लाइंबिंग में प्रतिभाओं को निखारने और अधिक से अधिक चैंपियन तैयार करने पर फोकस रहेगा, ताकि भविष्य में खिलाड़ी बड़े मंच पर देश का नाम रोशन कर सकें।


