NEET परीक्षा शुरू, कड़ी सुरक्षा के बीच केंद्रों पर हलचल… DC भी पहुंचे निगरानी में


पलामू : जिले में NEET परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से शुरू हुई। योध सिंह नामधारी महाविद्यालय समेत विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों की सुबह से ही भीड़ देखी गई। परीक्षा केंद्रों में प्रवेश से पहले सघन जांच की गई और निर्धारित नियमों का सख्ती से पालन कराया गया।

परीक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। उपायुक्त (DC) स्वयं योध सिंह नामधारी महाविद्यालय पहुंचे और वहां की व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि परीक्षा निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न हो, इसके लिए सभी जरूरी इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं।
केंद्रों पर सीसीटीवी, जैमर और बायोमेट्रिक व्यवस्था की गई थी। साथ ही परीक्षार्थियों के लिए पेयजल और बिजली की भी समुचित व्यवस्था रही, ताकि किसी प्रकार की परेशानी न हो और परीक्षा सुचारू रूप से आयोजित की जा सके।


