होटल पर ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप, भागते ही दबोचे गए दो बदमाश… गैंगवार की आशंका

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के धातकीडीह कुरैशी मोहल्ला स्थित गामा होटल पर रविवार सुबह करीब 7 बजे बाइक सवार दो बदमाशों ने अचानक फायरिंग कर दहशत फैला दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गोली चलाने के दौरान एक हमलावर बाइक से गिर गया, जिसके बाद उसने दोबारा फायरिंग की और साथी के साथ भागने की कोशिश की। इस दौरान स्थानीय लोगों ने विरोध करते हुए पथराव भी किया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवकों की पहचान मानगो आजादनगर निवासी मो. इमरान उर्फ गोरे और महफूज आलम के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके पास से पिस्तौल और बाइक बरामद की है। होटल संचालक सरफराज कुरैशी उर्फ गामा ने दोनों के खिलाफ जान से मारने की नीयत से हमला और धमकी देने का मामला दर्ज कराया है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह घटना अवैध प्रतिबंधित मांस के कारोबार में वर्चस्व और रंगदारी को लेकर हुई। पूरी वारदात होटल के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी रहा है और पुलिस उनसे पूछताछ कर इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।

See also  टाटा स्टील वेतन समझौते पर हलचल तेज, 2 मई के बाद लग सकती है मुहर

Thanks for your Feedback!

You may have missed