स्ट्रीट फूड पर प्रशासन का छापा, गंदगी और मिलावट का खुलासा… दुकानदारों में हड़कंप

0
Advertisements
Advertisements

गढ़वा : जिले में स्ट्रीट फूड ठेलों और दुकानों पर प्रशासन ने ताबड़तोड़ छापेमारी कर बड़ी गड़बड़ियों का खुलासा किया है। हाल ही में दूसरे जिले में गोलगप्पा खाने से कई लोगों के बीमार होने की घटना के बाद प्रशासन अलर्ट हो गया और शहर के विभिन्न इलाकों में जांच अभियान चलाया गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

जांच के दौरान अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. आर.एस. सिंह और खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी दीपश्री की टीम ने गोलगप्पा, चाट, मोमोज और पनीर चिल्ली बेचने वाले ठिकानों की जांच की। इसमें पाया गया कि कई दुकानदार बिना ग्लव्स और हेडकवर के खाना बना रहे थे, वहीं खाने को आकर्षक दिखाने के लिए प्रतिबंधित रंगों का इस्तेमाल किया जा रहा था। मौके पर मिले मिलावटी पनीर को तुरंत नष्ट कराया गया और अधिकांश स्थानों पर साफ-सफाई की कमी भी सामने आई।

प्रशासन ने बिना लाइसेंस दुकान चलाने वालों को कड़ी चेतावनी दी है और साफ कहा है कि खाद्य सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने पर दुकान बंद कर दी जाएगी। साथ ही 6 मई को वेंडरों के लिए स्वच्छता को लेकर विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया है, ताकि लोगों की सेहत से खिलवाड़ रोका जा सके.

See also  सीमावर्ती इलाके में शराब तस्करी का भंडाफोड़, दो युवक गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Thanks for your Feedback!

You may have missed