रोजड़ा अस्पताल रिश्वत कांड में कार्रवाई, क्लर्क अनिल राम गिरफ्तार… विजिलेंस की बड़ी छापेमारी

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

समस्तीपुर : रोसड़ा अनुमंडल अस्पताल में रिश्वतखोरी के मामले में विजिलेंस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए क्लर्क अनिल राम को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर आरोप है कि वह अस्पताल से जुड़े एक काम को करने के बदले रिश्वत की मांग कर रहा था। शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस विभाग ने ट्रैप लगाकर उसे रंगे हाथ पकड़ लिया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि अस्पताल से संबंधित कार्य के लिए अनिल राम द्वारा अवैध रूप से पैसे की मांग की जा रही थी। इसके बाद पटना से आई विजिलेंस टीम ने योजना बनाकर कार्रवाई की और जैसे ही रिश्वत की रकम ली गई, टीम ने मौके पर ही उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ की जा रही है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच जारी है। विजिलेंस विभाग ने स्पष्ट किया है कि सरकारी दफ्तरों में भ्रष्टाचार को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसी कार्रवाइयां आगे भी जारी रहेंगी।

About The Author

See also  गौशाला की व्यवस्था पर सख्त समीक्षा, कमियां दूर करने के निर्देश

Thanks for your Feedback!

You may have missed