बंगाल चुनाव में नया रिकॉर्ड, बिना बड़े बवाल के हुआ मतदान… मतदाता उत्साह ने चौंकाया

0
Advertisements
Advertisements

कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में इस बार मतदान को लेकर एक नई तस्वीर सामने आई है। राज्य में रिकॉर्ड मतदान दर्ज किया गया है और चुनाव प्रक्रिया अपेक्षाकृत शांतिपूर्ण रही, जिसमें बड़े पैमाने पर हिंसा की घटनाएं नहीं देखी गईं। मतदाताओं की भारी भागीदारी ने चुनावी माहौल को खास बना दिया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

जानकारी के अनुसार, दोनों चरणों में राज्य में लगभग 92 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज किया गया है, जो पिछले कई वर्षों का सबसे अधिक आंकड़ा माना जा रहा है। चुनाव आयोग के मुताबिक, यह स्वतंत्रता के बाद से पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा वोटिंग में से एक है।

हालांकि कुछ जगहों पर हल्की-फुल्की झड़प और तनाव की घटनाएं सामने आईं, लेकिन सुरक्षा बलों की तैनाती के चलते स्थिति पर जल्द ही काबू पा लिया गया। अब सभी की नजरें 4 मई को आने वाले चुनाव परिणामों पर टिकी हैं, जिससे यह तय होगा कि राज्य में सत्ता की तस्वीर किस ओर जाती है।

See also  ताइक्वांडो में डीएवी की छात्राओं का जलवा, गोल्ड समेत कई पदक जीतकर बढ़ाया मान

Thanks for your Feedback!

You may have missed