रेल मंत्री से सांसद की अहम मुलाकात, वैगन फैक्ट्री और नई ट्रेनों पर मिला बड़ा आश्वासन

0
Advertisements
Advertisements

गढ़वा : पलामू सांसद विष्णु दयाल राम ने नई दिल्ली स्थित रेल भवन में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पलामू संसदीय क्षेत्र में रेल सुविधाओं के विस्तार और विकास से जुड़े कई अहम मुद्दे उठाए। बैठक में गढ़वा रोड क्षेत्र में वैगन फैक्ट्री की स्थापना और क्षेत्र में नई ट्रेनों के संचालन को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

सांसद ने क्षेत्र में रेल कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए विभिन्न नई ट्रेन सेवाओं की मांग रखी। इस पर रेल मंत्री ने सकारात्मक रुख दिखाते हुए कई प्रस्तावों पर अध्ययन और आगे की कार्रवाई का आश्वासन दिया। खासकर वैगन फैक्ट्री के लिए फिजिबिलिटी स्टडी कराने की बात कही गई है, जिससे क्षेत्र में औद्योगिक विकास और रोजगार के अवसर बढ़ने की उम्मीद है।

इसके साथ ही गढ़वा और आसपास के इलाकों में यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने और नई रेल सेवाएं शुरू करने पर भी सहमति बनी है। सांसद ने कहा कि इन योजनाओं से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी और लोगों की आवागमन की समस्याएं काफी हद तक कम होंगी।

See also  साकची में “श्याम कार केयर” का भव्य उद्घाटन, आधुनिक कार एक्सेसरीज़ की नई सुविधा शुरू

Thanks for your Feedback!

You may have missed