रात में होगी मार्केट की सफाई, सड़क पर कचरा फेंका तो लगेगा जुर्माना

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : शहर को स्वच्छता सर्वेक्षण में बेहतर स्थान दिलाने के लिए जिला प्रशासन ने सफाई व्यवस्था को लेकर बड़ा प्लान तैयार किया है। अब व्यस्त बाजार क्षेत्रों और मुख्य सड़कों की सफाई रात में या सुबह 5 बजे से पहले कराई जाएगी। इस संबंध में उपायुक्त राजीव रंजन ने नगर निकायों के साथ समीक्षा बैठक कर साफ निर्देश दिए हैं कि सफाई में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

प्रशासन ने अधिकारियों को रोज फील्ड में उतरकर निगरानी करने को कहा है। सार्वजनिक जगहों पर कचरा फेंकने वालों की पहचान कर उन पर जुर्माना लगाया जाएगा। साथ ही बारिश से पहले नालों की सफाई, निर्माण स्थलों पर धूल नियंत्रण और शौचालयों में बिजली-पानी की व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं।

गर्मी और जल संकट को देखते हुए अगले दो दिनों में प्रमुख स्थानों पर घड़े व सुराही के जरिए पेयजल उपलब्ध कराने को कहा गया है, जबकि एक सप्ताह के भीतर बंद पड़े वाटर एटीएम चालू करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके अलावा सफाई कर्मियों के लिए जॉब कार्ड और जरूरी सुविधाएं देने पर भी जोर दिया गया है।

See also  संस्कृति बचाने का संदेश: मां सीता के आदर्शों पर चलने की अपील, कहा– यही हमारी असली पहचान

Thanks for your Feedback!

You may have missed