चुनाव ड्यूटी में बड़ा एक्शन, ADM हटाए गए और अधिकारी का तबादला, ECI की सख्ती से हड़कंप

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के मतदान से पहले निर्वाचन आयोग (ECI) ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है। आयोग ने दक्षिण 24 परगना और बीरभूम जिलों के दो अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (ADM) को चुनावी ड्यूटी से हटा दिया है। साथ ही फाल्टा के ज्वाइंट बीडीओ का भी तबादला कर दिया गया है, जिससे प्रशासनिक हलकों में हलचल मच गई है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

जानकारी के अनुसार, दक्षिण 24 परगना के एडीएम भास्कर पाल और बीरभूम के एडीएम सौविक भट्टाचार्य को सभी चुनावी कार्यों से अलग कर दिया गया है। वहीं फाल्टा के ज्वाइंट बीडीओ को हटाकर उनकी जगह नई अधिकारी की नियुक्ति की गई है। यह फैसला मतदान से ठीक पहले लिया गया, जिससे राजनीतिक माहौल और गरमा गया है।

चुनाव आयोग का यह कदम राज्य में निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने की दिशा में उठाया गया सख्त प्रशासनिक निर्णय माना जा रहा है। फिलहाल इन तबादलों को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज है और इसे चुनावी प्रक्रिया में महत्वपूर्ण हस्तक्षेप के रूप में देखा जा रहा है।

Thanks for your Feedback!

You may have missed