PM आवास योजना में बड़ा खुलासा: करोड़ों की परियोजना में पहली मंजिल तक घुसा पानी, निर्माण पर उठे सवाल

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : बिरसानगर में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बन रहे मकानों की स्थिति ने गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बारिश के दौरान यहां बने 10 ब्लॉकों की पहली मंजिल तक पानी घुस गया, जिससे निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। करीब 505 करोड़ रुपये की लागत से बन रही इस परियोजना में अब तक 7,372 आवासों का निर्माण कार्य चल रहा है, जबकि पहले 9,592 आवास बनाने की योजना थी, लेकिन अतिक्रमण के कारण 2,220 आवासों का काम शुरू नहीं हो सका है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

जानकारी के अनुसार, भवनों का निर्माण जमीन से 10–15 फीट नीचे होने और ड्रेनेज की समुचित व्यवस्था नहीं होने से बारिश का पानी भर गया। कई ब्लॉकों की हालत सबसे खराब बताई जा रही है, जहां पानी निकालने के लिए मोटर का सहारा लेना पड़ रहा है। वहीं, परियोजना में सड़क, बिजली, ड्रेनेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़ा प्रस्ताव भी लंबे समय से लंबित है, जिससे पूरी योजना पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

See also  टाटानगर स्टेशन के पास रेलवे जमीन पर अवैध काम का आरोप, मिलीभगत पर उठे सवाल… जांच की मांग तेज

Thanks for your Feedback!

You may have missed