स्पोर्ट्स ट्रेनिंग कैंप में छात्राओं का जोश, बास्केटबॉल और स्विमिंग की खास ट्रेनिंग शुरू

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : जमशेदपुर विमेंस यूनिवर्सिटी में बीपीएड विभाग की ओर से दो दिवसीय स्पोर्ट्स ट्रेनिंग कैंप की शुरुआत की गई। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित किया गया, जिसमें विश्वविद्यालय की प्रथम और तृतीय सेमेस्टर की छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन अंतरराष्ट्रीय हैंडबॉल कोच डॉ. हसन इमाम मलिक ने किया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

इस कैंप के दौरान तृतीय सेमेस्टर की छात्राओं को बास्केटबॉल की विशेष ट्रेनिंग दी गई, जिसमें पासिंग, ड्रिब्लिंग और खेल की तकनीकों पर अभ्यास कराया गया। वहीं प्रथम सेमेस्टर की छात्राओं को स्विमिंग के मूलभूत कौशल सिखाए गए, ताकि उनमें आत्मविश्वास बढ़ सके। प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञ प्रशिक्षकों ने छात्राओं को खेल के प्रति जागरूक करते हुए व्यावहारिक अनुभव भी दिया।

Thanks for your Feedback!

You may have missed