जिले के सभी स्कूलों में हर घंटे वाटर ब्रेक होगा अनिवार्य

0
Advertisements
Advertisements

Jamshedpur:  भीषण गर्मी और लू के बढ़ते खतरे को देखते हुए अब हर घंटे स्कूल में वाटर ब्रेक अनिवार्य होगा, ताकि छात्रों को डिहाइड्रेशन और हीट स्ट्रोक जैसी समस्याओं से बचाया जा सके. इस संबंध में पूर्वी सिंहभूम के जिला शिक्षा अधीक्षक (डीएसइ) आशीष कुमार पांडेय ने सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त तथा निजी स्कूलों को सख्त निर्देश जारी किया है. डीएसइ ने कहा कि भीषण गर्मी में बच्चों का स्वास्थ्य हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है. हर घंटे घंटी बजाकर वाटर ब्रेक दिया जायेगा, जिससे सभी छात्र नियमित रूप से पर्याप्त पानी पी सकें. शिक्षकों और स्टाफ की यह व्यक्तिगत जिम्मेदारी होगी कि कोई भी बच्चा तेज गर्मी या लू की चपेट में न आए. यह निर्देश झारखंड में चल रही भीषण गर्मी के मौसम को देखते हुए जारी किया गया है. राज्यस्तर पर भी स्कूल टाइमिंग पहले ही सुबह के समय में बदली जा चुकी हैं, लेकिन पूर्वी सिंहभूम प्रशासन ने छात्रों की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरती है. शिक्षाविदों का मानना है कि ऐसे कदम न सिर्फ तत्काल राहत देंगे, बल्कि लंबे समय तक बच्चों के स्वास्थ्य को सुरक्षित रखने में मदद करेंगे. डीएसइ ने सभी स्कूल प्रबंधनों से निर्देशों का सख्ती से पालन करने की अपील की है और कहा कि अनुपालन की नियमित मॉनिटरिंग की जायेगी.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  झारखंड में मौसम का तांडव, कई जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का अलर्ट… IMD ने जारी की चेतावनी

Thanks for your Feedback!

You may have missed