सड़क हादसे में सिविल सर्जन घायल, पटना से लौटते समय मोतीपुर के पास हुआ एक्सीडेंट

0
Advertisements
Advertisements

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण के सिविल सर्जन डॉ. दिलीप कुमार सिंह सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। बताया गया कि वे पटना से एक बैठक में शामिल होकर मोतिहारी लौट रहे थे, इसी दौरान मुजफ्फरपुर के मोतीपुर के पास नेशनल हाईवे पर उनकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में उनके सिर में गंभीर चोट आई, जिसके बाद उन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

घटना में गाड़ी में मौजूद अन्य लोगों को भी चोटें आई हैं, जबकि सिविल सर्जन को प्राथमिक इलाज के दौरान सिर में टांके लगाए गए। बताया जा रहा है कि उनके साथ मौजूद सहायक को हल्की चोटें आईं और चालक सुरक्षित है। स्वास्थ्य विभाग लगातार उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

See also  भीषण गर्मी के बीच वोटिंग, कहीं बारिश तो कहीं कम मतदान… पहले चरण में सियासी टक्कर तेज

Thanks for your Feedback!

You may have missed