न्याय की मांग को लेकर महिला ने भूख हड़ताल शुरू, बच्चों संग धरने पर बैठी

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

बोकारो : गोमिया प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में मंगलवार को एक महिला अपने दो बच्चों के साथ अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गई। महिला ने आरोप लगाया है कि भू-माफियाओं की साजिश के चलते उसकी करोड़ों रुपये की जमीन उससे छिन ली गई है। न्याय और जमीन की रजिस्ट्री रद्द कराने की मांग को लेकर उसने यह आंदोलन शुरू किया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

महिला का कहना है कि फर्जी तरीके से उसके हिस्से की जमीन को अन्य हिस्सेदारों से कम कीमत पर रजिस्ट्री करा लिया गया। मामले की जानकारी मिलने के बाद जब वह रोक लगाने पहुंची तो आरोप है कि दबाव बनाकर उसके पति से कोरे कागज पर हस्ताक्षर कराए गए और उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई कर दी गई। पीड़िता ने सरकार से निष्पक्ष जांच और भू-माफियाओं से जमीन वापस दिलाने की मांग की है, साथ ही न्याय न मिलने पर पूरे परिवार के साथ आत्महत्या तक की बात कही है।

सीओ की ओर से आश्वासन मिलने के बाद यह मामला बाद में समाप्त कराया गया और महिला ने अपनी भूख हड़ताल वापस ले ली।

About The Author

See also  रांची में CAT की स्थायी बेंच पर बढ़ी हलचल, हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

Thanks for your Feedback!

You may have missed