पेपर लीक कांड में बड़ा एक्शन, मास्टरमाइंड समेत आरोपी रिमांड पर, जांच में होंगे कई चौंकाने वाले खुलासे

0
Advertisements
Advertisements

रांची : उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में पुलिस ने जांच तेज करते हुए मास्टरमाइंड समेत एक अभ्यर्थी को रिमांड पर लिया है। अधिकारियों का मानना है कि पूछताछ के दौरान इस पूरे नेटवर्क और साजिश से जुड़े कई अहम खुलासे हो सकते हैं। इस मामले में पहले ही बड़ी कार्रवाई करते हुए 100 से अधिक संदिग्धों को हिरासत में लिया गया था, जबकि कुल 160 से ज्यादा लोगों की गिरफ्तारी हुई है। पुलिस को सूचना मिली थी कि परीक्षा से पहले एक स्थान पर अभ्यर्थियों को कथित रूप से लीक प्रश्नपत्र के आधार पर तैयारी कराई जा रही थी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

जांच एजेंसियां अब गिरोह के पूरे नेटवर्क, लेन-देन और अन्य जुड़े लोगों की भूमिका खंगाल रही हैं। बताया जा रहा है कि अभ्यर्थियों से मोटी रकम लेकर पेपर उपलब्ध कराने का वादा किया गया था। पुलिस का कहना है कि रिमांड के दौरान मिले तथ्यों के आधार पर आगे और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

See also  पटना एयरपोर्ट पर टाइल गिरने का वीडियो वायरल, तेजस्वी यादव ने सरकार पर साधा निशाना

Thanks for your Feedback!

You may have missed