अपराजिता बिल को लेकर TMC की बड़ी मांग, पीएम मोदी से अपील करने की सलाह पर सियासी घमासान तेज

0
Advertisements
Advertisements

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की राजनीति में अपराजिता बिल को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। टीएमसी के वरिष्ठ नेता अभिषेक बनर्जी ने बीजेपी की पनिहाटी सीट से उम्मीदवार और आरजी कर मामले की पीड़िता की मां रत्ना देबनाथ से अपील की है कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस बिल को लेकर हस्तक्षेप करने की मांग करें। इस बयान के बाद राजनीतिक माहौल और गर्म हो गया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

अभिषेक बनर्जी ने कहा कि अपराजिता महिला एवं बाल (पश्चिम बंगाल आपराधिक कानून संशोधन) विधेयक राष्ट्रपति की मंजूरी का इंतजार कर रहा है और इसका उद्देश्य बलात्कार के मामलों में तेज सुनवाई और समयबद्ध सजा सुनिश्चित करना है। उन्होंने यह भी कहा कि इस कानून के तहत दोषियों को तय समय सीमा में सजा दिलाने का प्रावधान है।

टीएमसी नेता ने बीजेपी पर दोहरे रवैये का आरोप लगाते हुए कहा कि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर राजनीति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने यह भी अपील की कि इस मुद्दे को राजनीतिक टकराव की बजाय न्याय और कानून व्यवस्था के नजरिए से देखा जाना चाहिए।

See also  बाइक रैली और डबल लोडिंग पर सख्ती, मतदान से पहले चुनाव आयोग का बड़ा आदेश

Thanks for your Feedback!

You may have missed