जमशेदपुर : खालसा वॉरियर एकादश ने टिनप्लेट सुपर किंग्स को 7 विकेट से हराकर खालसा प्रीमियर लीग (केपीएल) का खिताब अपने नाम कर लिया। को-ऑपरेटिव कॉलेज मैदान में रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आसानी से लक्ष्य हासिल किया।
Advertisements

Advertisements

पहले बल्लेबाजी करते हुए टिनप्लेट सुपर किंग्स ने 8 ओवर में 4 विकेट खोकर 72 रन बनाए। जवाब में खालसा वॉरियर एकादश ने 6.4 ओवर में 3 विकेट खोकर 75 रन बनाकर मैच जीत लिया। रौनक ने सिर्फ 9 गेंदों पर 34 रन की तेज पारी खेली, जबकि अमन ने 19 रन बनाए। रौनक को फाइनल का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।
टूर्नामेंट में करण को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और सिक्सर किंग का खिताब मिला, जबकि परम को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुना गया। रौनक को पूरे टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्रिकेटर सौरव तिवारी और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।