रेड क्रॉस शिविर में बड़ी राहत, 25 मरीजों की आंखों का हुआ ऑपरेशन

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements
जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा आयोजित नेत्र शिविर में 25 मरीजों की सफल आंखों की सर्जरी और लेंस प्रत्यारोपण किया गया। यह शिविर राम मनोहर लोहिया नेत्रालय में विभिन्न संस्थाओं और सीएसआर सहयोग के तहत आयोजित हुआ, जिसमें विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने मरीजों का ऑपरेशन किया।

शिविर के दौरान रेड क्रॉस के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। जानकारी दी गई कि सोमवार को ऑपरेशन कराए गए मरीजों की पट्टी खोलकर अंतिम जांच की जाएगी और उन्हें दवा, चश्मा तथा आंखों की देखभाल संबंधी निर्देश देकर विदा किया जाएगा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

इसके साथ ही जानकारी दी गई कि जल्द ही आहरगुट्टू क्षेत्र में ग्रामीण स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिससे आसपास के ग्रामीणों को भी स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके।

See also  मंईयां सम्मान योजना में वसूली का बड़ा खुलासा, आंगनबाड़ी सेविका बर्खास्त; जांच के बाद प्रशासन का एक्शन

Thanks for your Feedback!

You may have missed