SNMMCH हॉस्टल में इंटर्न डॉक्टरों के बीच हिंसक झड़प, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल


धनबाद : शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (SNMMCH) के पीजी बॉयज हॉस्टल में इंटर्न डॉक्टरों के बीच आपसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। घटना के बाद हॉस्टल परिसर में अफरा-तफरी मच गई और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं।

सूत्रों के अनुसार, हॉस्टल में किसी बात को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। घटना के बाद कॉलेज प्रशासन और सुरक्षा कर्मियों ने स्थिति को नियंत्रित किया। हालांकि इस झड़प में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
घटना के बाद हॉस्टल में रहने वाले अन्य डॉक्टरों में दहशत का माहौल है। प्रबंधन की ओर से मामले की जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई की बात कही गई है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।


