हॉर्मुज जलडमरूमध्य पर जंग जैसे हालात, अमेरिकी दबाव के बीच ईरान की चेतावनी—“अपने अधिकार सुरक्षित होने तक पीछे नहीं हटेंगे”

0
Advertisements

ईरान  : स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज को लेकर ईरान और अमेरिका के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। ईरान के सुप्रीम लीडर के सैन्य सलाहकार ने अमेरिका को सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि जब तक ईरान के “अधिकार पूरी तरह सुरक्षित नहीं होते”, तब तक देश इस रणनीतिक जलमार्ग से पीछे नहीं हटेगा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

सलाहकार मोहनसिन रेज़ाई ने कहा कि ईरान इस समुद्री मार्ग को अपना महत्वपूर्ण रणनीतिक क्षेत्र मानता है और हालात के अनुसार अपने नियंत्रण को बनाए रखेगा। उन्होंने यह भी दावा किया कि अमेरिका की नीतियों और प्रतिबंधों के जवाब में ईरान अपनी स्थिति को और मजबूत करेगा और किसी भी दबाव के आगे झुकने वाला नहीं है।

यह बयान ऐसे समय आया है जब क्षेत्र में समुद्री व्यापार और तेल आपूर्ति को लेकर तनाव चरम पर है। हाल के घटनाक्रमों के बाद दोनों देशों के बीच टकराव और गहराता दिख रहा है, जिससे वैश्विक ऊर्जा बाजार और अंतरराष्ट्रीय व्यापार पर भी असर पड़ने की आशंका जताई जा रही.

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed