श्रीराम डिवाइन एकेडमी, गम्हरिया के छात्र सीबीएसई 10वीं में गाड़े सफलता के झंडे

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Saraikela: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा घोषित 10वीं के परीक्षा परिणामों में गम्हरिया स्थित श्रीराम डिवाइन एकेडमी के छात्रों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है. विद्यालय के कुल 110 छात्र इस परीक्षा में सम्मिलित हुए थे, जिनमें से सभी ने सफलतापूर्वक उत्तीर्ण होकर संस्थान का मान बढ़ाया है. परीक्षा परिणामों में अंशु दास ने 88.2% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया. उनके पीछे अन्य छात्र भी कड़ी प्रतिस्पर्धा में रहे, जिनका विवरण निम्नवत है:

* अंशु दास- 88.2%
कृष्ण राज- 85.2%
मोंटू गोस्वामी- 84.4%
कोमल वर्मा – 84.2%
लीजा नंदी- 83.2%
संजू महतो- 83.1%
मैथिली ठाकुर- 83.0%

* निदेशक एवं प्राचार्य ने दी बधाई-

विद्यार्थियों की इस शानदार उपलब्धि पर विद्यालय के निदेशक ने हर्ष व्यक्त करते हुए सभी सफल छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उन्हें अपना आशीर्वाद दिया. वहीं, प्राचार्य वंदना सिंह ने इस सफलता का श्रेय छात्रों के कठिन परिश्रम और शिक्षकों के सही मार्गदर्शन को दिया. उन्होंने कहा कि विद्यालय प्रबंधन छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए सदैव प्रतिबद्ध है. इस सफलता से अभिभावकों और विद्यालय परिवार में खुशी की लहर है. छात्रों ने अपनी इस जीत का श्रेय स्कूल के अनुशासित वातावरण और शिक्षकों की मेहनत को दिया है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed