ट्रेनों में औचक टिकट चेकिंग, 157 यात्रियों पर कार्रवाई… स्टेशनों पर मचा हड़कंप

0
Advertisements

जमशेदपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे के तहत बिना टिकट और नियमों के खिलाफ यात्रा पर रोक लगाने के लिए कई स्टेशनों पर औचक टिकट जांच अभियान चलाया गया। रविवार को टिकट निरीक्षकों की टीम ने अलग-अलग स्टेशनों और ट्रेनों में जांच की, जिसमें बड़ी संख्या में यात्रियों की जांच की गई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

जांच के दौरान कुल 157 यात्रियों को बिना टिकट या अनियमित यात्रा करते हुए पकड़ा गया। इन सभी पर जुर्माना लगाया गया। अभियान के तहत पांसकुरा, तमलुक, संतरागाछी, बगनान, डोमजूर समेत कई स्टेशनों पर विशेष जांच की गई।रेलवे अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के औचक अभियान आगे भी जारी रहेंगे, ताकि टिकट नियमों का पालन सुनिश्चित किया जा सके और राजस्व नुकसान को रोका जा सके। इस कार्रवाई के बाद यात्रियों में सतर्कता बढ़ी है।

About The Author

See also  संवाद 2026 के तीसरे दिन विरासत, पहचान और भविष्य से जुड़े मुद्दों पर हुई चर्चा

Thanks for your Feedback!

You may have missed