बारात से लौट रही बस ट्रक से टकराई, दर्दनाक हादसे में 6 की मौत… कई परिवारों में मातम

0
Advertisements
Advertisements

हापुड़ : उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में धौलाना–गुलावटी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें बारात से लौट रही यात्रियों से भरी बस और ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई। इस भीषण दुर्घटना में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंच गए और घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। टक्कर इतनी तेज थी कि बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस में करीब 12 लोग सवार थे और सभी लोग बारात से लौट रहे थे।

स्थानीय प्रशासन ने मौके से ट्रक को हटवाकर यातायात बहाल कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है, जिसके बाद घटनास्थल पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

See also  डॉक्टर हॉस्टल में चोरी से हड़कंप, कमरों से सामान लेकर चोर फरार

Thanks for your Feedback!

You may have missed