सीतामढ़ी में AEDO परीक्षा को लेकर बड़ी तैयारी, 28 केंद्रों पर 7836 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

0
Advertisements

सीतामढ़ी : बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की सहायक शिक्षा विकास अधिकारी (AEDO) परीक्षा 2026 को लेकर जिले में व्यापक तैयारियां की गई हैं। जानकारी के अनुसार सीतामढ़ी में कुल 28 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 7836 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा को शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से कराने के लिए प्रशासनिक स्तर पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

परीक्षा राज्य भर के विभिन्न जिलों में निर्धारित तिथियों पर आयोजित की जा रही है, जिसमें लाखों अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, निगरानी टीम और अन्य सुविधाओं को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं, ताकि किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो।

अधिकारियों ने बताया कि अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचने और सभी निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है। परीक्षा को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं और शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा संपन्न कराने के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है।

About The Author

See also  गंगा कटाव की जद में 100 मीटर रेल ट्रैक, इस रूट पर परिचालन रोका गया

Thanks for your Feedback!

You may have missed