अमेरिका-ईरान वार्ता फेल, ट्रंप का बड़ा एक्शन… होर्मुज जलडमरूमध्य पर नाकाबंदी का ऐलान

0
Advertisements

इस्लामाबाद : अमेरिका और ईरान के बीच पाकिस्तान में करीब 21 घंटे तक चली शांति वार्ता बिना किसी समझौते के खत्म हो गई। बातचीत में दोनों देशों के बीच परमाणु कार्यक्रम और अन्य अहम मुद्दों पर सहमति नहीं बन पाई, जिसके बाद दोनों पक्ष अपने-अपने रुख पर अड़े रहे।वार्ता विफल होने के तुरंत बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा कदम उठाते हुए होर्मुज जलडमरूमध्य में नाकाबंदी का ऐलान कर दिया। उन्होंने कहा कि अमेरिकी नौसेना अब इस अहम समुद्री मार्ग से गुजरने वाले जहाजों को नियंत्रित करेगी और जरूरत पड़ने पर कार्रवाई भी की जाएगी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

इस फैसले से क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है। ईरान ने चेतावनी दी है कि किसी भी सैन्य कार्रवाई को युद्ध की तरह लिया जाएगा, जबकि यह जलमार्ग वैश्विक तेल सप्लाई के लिए बेहद अहम माना जाता है। ऐसे में इस कदम से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी चिंता बढ़ गई है।

About The Author

See also  चाकू हमले के बाद भी विमान संभालते रहे भारतीय पायलट स्मित मच्छार, ट्रंप ने बताया ‘हीरो’

Thanks for your Feedback!

You may have missed