बदहाल सड़क पर फूटा गुस्सा, लोगों ने दिया 15 दिन का अल्टीमेटम, आंदोलन की चेतावनी

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : परसुडीह थाना क्षेत्र के प्रमथ नगर इलाके में जर्जर सड़क और जलजमाव की समस्या को लेकर स्थानीय लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। बांग बंधु संस्था के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोग सड़क पर उतरे और प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

स्थानीय निवासियों ने बताया कि शीतला चौक से करनडीह तक जाने वाली मुख्य सड़क पूरी तरह टूट चुकी है, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। इसके साथ ही इलाके में नाली व्यवस्था नहीं होने के कारण गंदा पानी सड़कों पर जमा रहता है, जिससे लोगों को आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

प्रदर्शनकारियों ने उपायुक्त को 15 दिनों का अल्टीमेटम देते हुए स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि तय समय के भीतर सड़क और नाली की समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो वे उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे। लोगों का कहना है कि यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन अब तक प्रशासन द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

See also  बाढ़ से राहत की तैयारी तेज, 2.38 करोड़ से बनेगा स्लुइस गेट, हजारों लोगों को मिलेगा फायदा

Thanks for your Feedback!

You may have missed