डुमरी केस में बड़ा मोड़… दो आरोपियों को सुप्रीम कोर्ट से राहत, सशर्त जमानत मंजूर

0
Advertisements
Advertisements

रांची : गिरिडीह जिले के डुमरी थाना से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट ने दो आरोपियों को बड़ी राहत देते हुए जमानत दे दी है। इससे पहले दोनों आरोपियों को निचली अदालत और हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली थी, जिसके बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

मामले में आरोप है कि आरोपियों पर धोखाधड़ी से जुड़ा केस दर्ज किया गया था। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने पाया कि जमानत देने में कुछ असामान्य शर्तें लगाई गई थीं, जिसे उचित नहीं माना गया। इसके बाद अदालत ने उन शर्तों को निरस्त करते हुए आरोपियों को जमानत देने का आदेश दिया।

सुप्रीम कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि जमानत का फैसला मामले के तथ्यों और मेरिट के आधार पर होना चाहिए, न कि किसी भुगतान या शर्तों के आधार पर। कोर्ट के इस फैसले को न्यायिक प्रक्रिया में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

See also  डिमना में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा ने मनाया भगवान परशुराम जन्मोत्सव, ब्राह्मणों को अंग वस्त्र देकर किया सम्मानित

Thanks for your Feedback!

You may have missed