ग्रेजुएशन सेरेमनी में छात्रों का सम्मान, स्वर्ण पदक विजेताओं को मिला विशेष गौरव

0
Advertisements
Advertisements

आदित्यपुर : श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन में शनिवार को महाविद्यालय का थर्ड ग्रेजुएशन सेरेमनी भव्य रूप से आयोजित किया गया, जिसमें सत्र 2019-21, 2020-22, 2021-23 और 2022-24 के विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपने प्रमाण पत्र प्राप्त किए। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगीत, राष्ट्रगान और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस अवसर पर कोल्हान विश्वविद्यालय के सीवीसी डॉ. प्रभात कुमार मुख्य अतिथि और बॉटनी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. दारा सिंह गुप्ता विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

मुख्य अतिथि डॉ. प्रभात कुमार ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को एक अच्छे शिक्षक और बेहतर इंसान बनने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि शिक्षक का कर्तव्य केवल पढ़ाना नहीं, बल्कि छात्रों का मार्गदर्शन करना भी है। उन्होंने कार्यस्थल की राजनीति से दूर रहकर अपने कर्तव्यों पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी और कहा कि जब उनके विद्यार्थी जीवन में सफलता प्राप्त करेंगे, तभी उन्हें अपने कार्य का वास्तविक महत्व समझ आएगा। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को चुनौतियों का सामना करते हुए आगे बढ़ने और असफलताओं से सीखने का संदेश दिया।

विशिष्ट अतिथि डॉ. दारा सिंह गुप्ता ने कहा कि यह प्रमाण पत्र केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि जीवन भर साथ देने वाली उपलब्धि है। उन्होंने विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को समाज तक पहुंचाने और एनईपी के लक्ष्यों को पूरा करने में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष सुखदेव महतो ने स्वागत भाषण देते हुए विद्यार्थियों को आदर्श शिक्षक बनकर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का आह्वान किया, जबकि प्राचार्या डॉ. मौसुमी महतो ने महाविद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की।

See also  ओवरब्रिज नहीं बनने से रोज जाम का संकट, घंटों फंसे लोग, एम्बुलेंस तक हुई परेशान

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों द्वारा सोवेनियर का विमोचन किया गया और शिक्षकों व अतिथियों की अकादमिक शोभायात्रा भी निकाली गई। सभी पूर्व विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। साथ ही बीएड में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सत्र 2020-22 की पूजा कुमारी और सत्र 2021-23 के संदीप कुमार को स्वर्ण पदक एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रबंधन की सदस्या अनिता महतो, महाविद्यालय के शिक्षकगण और शिक्षकेत्तर कर्मी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Thanks for your Feedback!

You may have missed