वार्ड 20 की अधूरी योजनाओं को पूर्ण कराने की मांग को लेकर मेयर को ज्ञापन

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Saraikela: भाजपा नेता विशु महतो ने वॉर्ड संख्या 20 में विभिन्न योजनाओं की मांगों को लेकर मेयर, डिप्टी मेयर एवं नगर आयुक्त के नाम मेयर संजय  सरदार को ज्ञापन सौंपा है. जिसमें यह मांग रखी गई है कि नगर पार्षद से लेकर नगर निगम आदित्यपुर बन गया लेकिन अभी तक ब्राह्मण टोला में सड़क एवं नाली नही बनी है. गुमटी बस्ती, चुना भट्टा में वर्ष 2021 में भारती जी के घर के सामने से राम एकबाल राय के घर मेन रोड तक सड़क निर्माण की टेंडर हो चुकी थी और याजोनाओं का शिलान्यास हो गया था, कार्य प्रारम्भ भी ठेकेदार (कांटेक्टर) के द्वारा कर दिया गया था परंतु आज तक कार्य पूरा नहीं हुआ है. किस कारण कार्य बंद किया गया यह विभाग जानती है, नगर निगम से जानकारी लेने पर नगर आयुक्त ने बताया कि सिंगल निविदा के कारण टेंडर रद्द किया गया इसलिए बस्ती वासियों की माँग है की पुन:टेंडर कर सड़क का निर्माण किया जाये. इसी के साथ अलकतरा ड्रम बस्ती मे अजय पूजा दुकान से उपेंदर प्रसाद के घर होते हुए भूंजा दुकान रेलवे फाटक तक पेवर्स ब्लॉक सड़क एवं ह्यूम पाईप नाली निर्माण, गुमटी बस्ती अण्डर ग्राउण्ड ब्रिज के सामने भोला भगत के घर के पास डीप बोरिंग निर्माण की भी मांग है. भाजपा नेता विशु महतो ने पूर्ब पार्षद वीरेंद्र गुप्ता पर यह भी आरोप लगाया की वे वॉर्ड संख्या 20 मे नगर निगम से याजोनाएँ आयें इस पर गंभीरता नहीं दिखाते हैं इसलिए भाजपा नेता विशु महतो ने बस्ती वासियों के हस्ताक्षर से आवेदन देकर याजोनाओं की माँग की है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed