14 करोड़ GST घोटाला: स्क्रैप कारोबारी पर कार्रवाई, गिरफ्तारी के बाद जेल

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : जीएसटी इंटेलिजेंस की टीम ने करीब 14 करोड़ रुपये से अधिक के टैक्स घोटाले में एक स्क्रैप कारोबारी हर्षवर्द्धन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। उसे विशेष आर्थिक अपराध अदालत में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। अधिकारियों के अनुसार आरोपी पर लगभग 14 करोड़ 85 लाख रुपये के जीएसटी घोटाले का आरोप है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

बताया गया कि डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (DGGI) ने पहले ही जांच के दौरान उसे पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन वह उपस्थित नहीं हुआ। इसके बाद टीम ने छापेमारी कर उसे पकड़ लिया। फिलहाल विभाग उसके कारोबार से जुड़े अन्य लेनदेन और दस्तावेजों की जांच कर रहा है।

जांच एजेंसियां इस मामले में पहले गिरफ्तार अन्य आरोपियों से उसके संबंधों की भी पड़ताल कर रही हैं। वहीं, इस तरह के जीएसटी घोटालों में शामिल कई स्क्रैप कारोबारियों पर पहले भी कार्रवाई हो चुकी है और संबंधित मामलों की जांच लगातार जारी है।

About The Author

See also  दो दिन बाद मिला बाढ़ में बहे 28 वर्षीय युवक का शव, परिजनों में मचा कोहराम

Thanks for your Feedback!

You may have missed