इनर व्हील क्लब जमशेदपुर वेस्ट के द्वारा वार्षिक प्रदर्शनी “इनर व्हील हाट” का आयोजन

0
Advertisements

Saraikela : इनर व्हील क्लब ऑफ जमशेदपुर वेस्ट के द्वारा 3 दिवसीय 10,11,12 अप्रैल 2026 को वार्षिक प्रर्दशनी सह इनर व्हील हाट का  आयोजन किया जा रहा है. आज बंगाल क्लब साकची में इस प्रर्दशनी का उद्घाटन डिस्ट्रिक्ट 325 की डिस्ट्रिक चेयरमैन रश्मि गुप्ता और डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी निभा मिश्रा के हाथों से किया गया है.
इस हाट में विभिन्न तरह के  स्टाल  लगाए गए हैं. जमशेदपुर और देश के दूसरे अन्य जगहों से आये कारीगर एवं बुनकरों द्वारा अपने स्टाल में तरह तरह के सामानों को प्रदर्शित किया जा रहा है.
इस हाट में कई जरूरतमंद उद्यमी महिलाओ को अपने स्टाल लगाने का अवसर दिया गया है. क्लब की अध्यक्ष सनोबर हसन ने बताया कि इस प्रदर्शनी के जरिए कई महिलाओं को अपना स्वरोजगार को बढ़ावा देने का अवसर मिलेगा. इसके अलावा कई ऐसी महिलाओं को भी अवसर मिला जो स्वयं से गहने बना कर बाजार में बेच रही हैं और अपना घर चला रहीं हैं. कई कुटीर उद्योग के भी स्टाल लगाए गए है जिससे लघु उद्योग को भी बढ़ावा दिया जा रहा है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  जेएसएससी सीजीएल कथित गड़बड़ी मामले में एक और गिरफ्तारी, 500 से अधिक सफल अभ्यर्थी रडार पर

Thanks for your Feedback!

You may have missed