भाजपा नेता सपन दास के घर पर बेखौफ़ अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत, पुलिस जांच में जुटी

0
Advertisements
Advertisements

Saraikela : भाजपा नेता और जन्माष्टमी कमेटी के पदाधिकारी सपन दास के घर पर बेखौफ़ अपराधियों ने मंगलवार की सुबह ताबड़तोड़ फायरिंग की है. जिससे इलाके में दहशत का माहौल है. गोलीचालन की घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है. बता दें कि आदित्यपुर थाना क्षेत्र का सालडीह बस्ती इन दिनों अपराधियों के गतिविधियों से चर्चाओं में है. कुछ दिन पूर्व ही दर्जनों अपराधियों ने सालडीह बस्ती में उत्पात मचाया था. बताया जाता है कि आज भी अपराधियों ने तीन राउंड गोलियां चलाई है. लेकिन बगैर लक्ष्य निर्धारित के चलाई गई गोली से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है. घटना के संबंध में सपन दास ने बताया कि उनका किसी से कोई विवाद या दुश्मनी नहीं है. उन्होंने कहा कि वे शांतिप्रिय व्यक्ति हैं और आज तक किसी से बहस तक नहीं हुई. उन्होंने आशंका जताई कि यह घटना किसी साजिश के तहत कराई गई है. घटना के बाद सालडीह बस्ती में भय का माहौल व्याप्त है. स्थानीय लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं और क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों पर चिंता जता रहे हैं. लोगों का कहना है कि आखिर कब तक अपराधियों का मनोबल बढ़ता रहेगा और कब इस पर प्रभावी नियंत्रण लगाया जाएगा. इधर मौके पर पहुंची पुलिस घटनास्थल का जायजा लेने के बाद जांच में जुट गई है.  मामले को गंभीरता से लेते हुए आसपास के क्षेत्रों में जांच अभियान तेज कर दिया गया है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ-साथ संदिग्धों की पहचान में जुटी है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed