हाईवे हादसे में खुला किडनैपिंग का राज, 3 अपहरणकर्ता ढेर, मासूम बच्चे जिंदा
Advertisements

Advertisements

Advertisements

बरेली : दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर हुए भीषण सड़क हादसे ने एक बड़े अपहरण कांड का खुलासा कर दिया। पुलिस के मुताबिक, एक बोलेरो गाड़ी खड़े टैंकर से टकरा गई, जिसमें सवार तीन अपहरणकर्ताओं की मौके पर मौत हो गई। इसी वाहन में गुरुग्राम से अगवा किए गए दो मासूम बच्चे भी मौजूद थे, जो हादसे में घायल जरूर हुए लेकिन उनकी जान बच गई।
Advertisements

Advertisements

जांच में सामने आया कि आरोपियों ने बच्चों और उनके पिता का अपहरण किया था। हादसे के बाद पुलिस को शक हुआ और पूछताछ में पूरे मामले का खुलासा हुआ। बच्चों के बयान के आधार पर पुलिस ने फरीदपुर इलाके से उनके पिता को सुरक्षित बरामद कर लिया। फिलहाल घायल बच्चों और ड्राइवर का इलाज चल रहा है, जबकि पूरे नेटवर्क की जांच जारी है।


