पत्थरबाजी और मारपीट से दहशत, कई घायल अस्पताल में भर्ती
Advertisements

Advertisements

जमशेदपुर : मानगो के आजादनगर थाना क्षेत्र स्थित ओल्ड पुरुलिया रोड नंबर 7 में नशेड़ी युवकों द्वारा पत्थरबाजी और मारपीट की घटना सामने आई है। स्थानीय निवासी अफसर गद्दी ने बताया कि कुछ युवक नशा कर इलाके में हंगामा कर रहे थे और उन्होंने उनके बड़े पापा पर पत्थर फेंक दिया, जिससे वे घायल हो गए।
Advertisements

जब परिवार के अन्य सदस्यों ने इसका विरोध किया, तो हमलावरों ने उनके साथ भी मारपीट की। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल बन गया और लोग घरों में सिमटने को मजबूर हो गए।
सभी घायलों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।


