ग्रामीण युवतियों को मिला रोजगार का नया रास्ता, 3 दिन की ट्रेनिंग से बदलेगी जिंदगी

0
Advertisements

जमशेदपुर : ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक सराहनीय पहल के तहत केरूआडूंगरी पंचायत में 3 दिवसीय ‘नर्सरी टीचर ट्रेनिंग’ कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण विमेंस क्लब और अक्षर इंटरनेशनल स्कूल के संयुक्त प्रयास से सीएसआर पहल के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसमें पंचायत के मुखिया कान्हू मुर्मू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

इस प्रशिक्षण में 43 ग्रामीण युवतियों ने भाग लिया, जहां उन्हें आधुनिक शिक्षण पद्धतियों, बच्चों के व्यवहारिक विकास और प्रारंभिक शिक्षा के व्यावहारिक पहलुओं के बारे में विस्तार से प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को क्लासरूम मैनेजमेंट, क्रिएटिव लर्निंग और बच्चों के मानसिक विकास को समझने की तकनीकें भी सिखाई गईं।

कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए, जिससे उन्हें भविष्य में रोजगार और स्वरोजगार के बेहतर अवसर मिल सकेंगे। इस पहल को ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण और कौशल विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

About The Author

See also  दुर्गा पूजा से पहले बार-रेस्टोरेंट की जांच तेज, खामियां मिलने पर संचालकों को चेतावनी

Thanks for your Feedback!

You may have missed