सांप्रदायिक गठबंधन पर बवाल, बदरुद्दीन अजमल को नोटिस, 24 घंटे में जवाब तलब

0
Advertisements
Advertisements

नई दिल्ली : जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने मौलाना बदरुद्दीन अजमल कासमी को नोटिस जारी कर हालिया चुनावी अभियान के दौरान एक सांप्रदायिक राजनीतिक दल के साथ कथित गठबंधन और खुले समर्थन को लेकर 24 घंटे के भीतर लिखित स्पष्टीकरण मांगा है। संगठन ने इसे अपनी घोषित नीति से विचलन माना है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

जारी नोटिस में कहा गया है कि जमीयत की नीति के अनुसार उसके किसी भी सदस्य या पदाधिकारी को सांप्रदायिक दलों से किसी प्रकार का संबंध या राजनीतिक सहयोग नहीं रखना चाहिए। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि संगठन हमेशा उन दलों के साथ रहने की बात करता है जो राष्ट्रीय एकता, संवैधानिक मूल्यों और लोकतांत्रिक सिद्धांतों का समर्थन करते हों।

जमीयत ने अजमल से पूछा है कि उन्होंने किन परिस्थितियों और कारणों से यह कदम उठाया। नोटिस में चेतावनी दी गई है कि यदि तय समय में संतोषजनक जवाब नहीं मिला, तो संगठनात्मक नियमों के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।

See also  कोलकाता में मतदान से पहले बसों पर बड़ा असर, कई रूटों पर सेवा ठप, यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें

Thanks for your Feedback!

You may have missed