बिंदल मॉल फायरिंग मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश में छापेमारी जारी
Advertisements

जमशेदपुर : सोनारी थाना क्षेत्र के बिंदल मॉल में 26.09.2026 को हुई फायरिंग के मामले में वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ0 ऐहतेशाम वकारिब के आदेश पर गठित एसआईटी ने कार्रवाई करते हुए 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, साक्ष्य संकलन और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर इन आरोपियों की गिरफ्तारी की गई।
Advertisements

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से वाहन और मोबाइल भी जब्त किए हैं। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए 04 अपराधियों का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है।
मामले में शामिल अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की ओर से लगातार छापेमारी की जा रही है।


