मां केरा मंदिर विकास को मिलेगी रफ्तार, विधायक ने भेजा प्रस्ताव
Advertisements

Advertisements

चक्रधरपुर : क्षेत्र के ऐतिहासिक मां केरा मंदिर के विकास को लेकर विधायक सुखराम उरांव ने पहल तेज कर दी है। उन्होंने पश्चिमी सिंहभूम के उप विकास आयुक्त को पत्र लिखकर अपनी निधि से दो महत्वपूर्ण योजनाओं का प्रस्ताव दिया है।
Advertisements

प्रस्तावित योजनाओं में ब्राह्मणी नदी के किनारे सीढ़ीनुमा घाट का निर्माण और मंदिर परिसर में सामुदायिक भवन एवं शौचालय का निर्माण शामिल है। इन योजनाओं का उद्देश्य श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देना है।
विधायक ने प्रशासन से आग्रह किया है कि इन योजनाओं को जल्द स्वीकृति देकर कार्यान्वयन शुरू किया जाए। इससे क्षेत्र के विकास के साथ-साथ स्थानीय लोगों को भी लाभ मिलेगा।


