54 साल बाद चांद मिशन लॉन्च, 4 अंतरिक्ष यात्रियों के साथ नासा ने रचा इतिहास

0
Advertisements
Advertisements

फ्लोरिडा : अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने 1 अप्रैल 2026 को अपने ऐतिहासिक आर्टेमिस-II मिशन को सफलतापूर्वक लॉन्च कर दिया। करीब 54 साल बाद यह पहला मौका है जब इंसानों को चांद की दिशा में भेजा गया है। इस मिशन में क्रिस्टीना कोच, विक्टर ग्लोवर, रीड वाइसमैन और जेरेमी हैनसेन सवार हैं, जिन्हें शक्तिशाली एसएलएस रॉकेट के जरिए अंतरिक्ष में भेजा गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

यह मिशन लगभग 10 दिन तक चलेगा, जिसमें अंतरिक्ष यात्री चंद्रमा के करीब तक जाएंगे और उसकी परिक्रमा कर वापस पृथ्वी पर लौटेंगे। हालांकि इस दौरान वे चांद पर उतरेंगे नहीं। इस यात्रा में वे पृथ्वी से करीब 4.06 लाख किलोमीटर दूर तक जाएंगे, जो अब तक की सबसे लंबी मानव अंतरिक्ष यात्रा मानी जा रही है।

नासा के अनुसार यह मिशन भविष्य के चंद्र अभियानों और मंगल मिशन की तैयारी के लिए बेहद अहम है। इसमें अंतरिक्ष यात्रियों पर डीप स्पेस के प्रभावों का अध्ययन भी किया जाएगा, जिससे आगे लंबी अंतरिक्ष यात्राओं के लिए जरूरी तकनीक और सुरक्षा उपायों को बेहतर बनाया जा सके।

See also  एसी ब्लास्ट से अपार्टमेंट में भीषण आग, मची अफरा-तफरी, कई लोग फंसे

Thanks for your Feedback!

You may have missed