बीच सड़क पिस्टल लहराकर हंगामा, पत्नी को लेकर निकले युवक के साथ हुआ बड़ा विवाद

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : मानगो के आजादनगर थाना क्षेत्र में ओल्ड पुरुलिया रोड स्थित गंगौर स्वीट्स के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई जब अचानक भीड़ जुट गई और फायरिंग की अफवाह फैल गई। मौके पर मौजूद लोगों के बीच बहस भी शुरू हो गई, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

जानकारी के अनुसार, एसके शरीक इमाम नामक युवक अपने दोस्त सलमान के साथ अपनी पत्नी को गाड़ी में बैठाकर पहले हाईवे की ओर ले गया और बाद में घुमाने के बहाने ओल्ड पुरुलिया रोड पहुंचा। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया। महिला का आरोप है कि उसके पति ने उस पर हाथ उठाया, जिससे वह घबरा गई और गंगौर स्वीट्स के पास बाइक से उतरकर एक दुकान में छिप गई। इसके बाद आरोप है कि युवकों ने पिस्टल लहराई और मौके से भाग निकले। महिला ने बताया कि उनकी शादी करीब एक साल पहले हुई थी और अक्सर दोनों के बीच विवाद होता रहता था।

सूचना मिलने पर आजादनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, महिला को थाने ले जाकर स्थिति को संभाला और सड़क पर लगे जाम को भी हटवाया गया।

See also  स्कूल की जमीन पर कब्जे पर सख्त कार्रवाई, एसडीएम ने शुरू कराई जांच में मचा हड़कंप

Thanks for your Feedback!

You may have missed