विकास योजनाओं पर कड़ी निगरानी, DC ने नियुक्त किए नोडल अधिकारी
Advertisements

Advertisements

जमशेदपुर : जिले में चल रही विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं की निगरानी के लिए उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने नोडल पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। इन अधिकारियों को विभिन्न प्रखंडों और नगर निकाय क्षेत्रों में जाकर जमीनी स्तर पर निरीक्षण करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
Advertisements

ये अधिकारी आंगनबाड़ी, पंचायत भवन, जन वितरण प्रणाली, मनरेगा और स्कूलों की कार्यप्रणाली की जांच करेंगे और हर सप्ताह अपनी रिपोर्ट उपायुक्त को सौंपेंगे।
2 अप्रैल से यह व्यवस्था लागू कर दी गई है, जिससे योजनाओं में पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सके। प्रशासन का उद्देश्य है कि सरकारी योजनाओं का लाभ सही लोगों तक पहुंचे।


