ताबड़तोड़ चापड़ हमला, युवक की हालत नाजुक, इलाके में दहशत

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : गोलमुरी के बजरंगनगर पहाड़ी इलाके में बुधवार शाम करीब 4 बजे एक युवक पर चापड़ से हमला कर दिया गया। इस हमले में 29 वर्षीय आकाश सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल टाटा मुख्य अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

डॉक्टरों की टीम उसकी जान बचाने में जुटी है, लेकिन उसकी स्थिति अभी भी नाजुक बताई जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह हमला पुरानी रंजिश का परिणाम हो सकता है।

बताया जा रहा है कि आकाश का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है, जिससे यह मामला और गंभीर हो गया है। घटना के बाद इलाके में भय का माहौल है और पुलिस जांच में जुटी है।

See also  कोच्चि में केरल ब्लास्टर्स बनाम जमशेदपुर एफसी मुकाबला, कड़ी टक्कर में भिड़ंत का रोमांच

Thanks for your Feedback!

You may have missed