स्कूल में विकास की नई शुरुआत, 5 कमरों का शिलान्यास, 50 से 900 पहुंची छात्राएं

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : साकची के गरमनाला स्थित सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस (गर्ल्स) में पांच नए कमरों के निर्माण कार्य का शिलान्यास विधायक सरयू राय ने किया। इस परियोजना पर करीब 86 लाख 97 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे, जिससे स्कूल के बुनियादी ढांचे को और मजबूत किया जाएगा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

विधायक ने बताया कि वर्ष 2014 में यह स्कूल बंद होने की कगार पर था और यहां मात्र 50 छात्राएं पढ़ती थीं। लेकिन लगातार प्रयासों और सुधार के चलते अब यहां 900 से अधिक छात्राएं शिक्षा प्राप्त कर रही हैं, जो एक बड़ी उपलब्धि है।

हाल ही में इस स्कूल ने राष्ट्रीय स्तर पर पढ़ाई और स्वच्छता के क्षेत्र में पहला स्थान हासिल किया है। नए कमरों के निर्माण से छात्रों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और शिक्षा का स्तर और भी ऊंचा होगा।

See also  पहलगाम आतंकी हमले में बड़ा खुलासा, दो स्थानीय जानते थे सब… फिर भी नहीं दी सूचना

Thanks for your Feedback!

You may have missed