शिक्षा व्यवस्था पर मंथन करेंगे सरयू राय, 6 सितंबर को चार सत्रों में होगा सेमिनार; शिक्षकों का भी सम्मान

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय 6 सितंबर को झारखंड की शिक्षा व्यवस्था पर सेमिनार आयोजित करेंगे। सेमिनार का विषय “शिक्षा का उत्थान, शिक्षकों का सम्मान” रखा गया है। यह निर्णय मंगलवार को बिष्टुपुर स्थित उनके कार्यालय में हुई बैठक में लिया गया। सरयू राय ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों को सम्मानित भी किया जाएगा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

सेमिनार को चार सत्रों में बांटा गया है। इनमें उच्च एवं तकनीकी शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, प्राथमिक शिक्षा और छात्र आंदोलन से जुड़े विषयों पर चर्चा होगी। इन क्षेत्रों की मौजूदा स्थिति के साथ-साथ सुधार के संभावित उपायों पर भी विस्तार से विचार किया जाएगा।

सेमिनार के बाद शिक्षा व्यवस्था से जुड़े सुझावों और मुद्दों को लेकर झारखंड सरकार को एक ज्ञापन सौंपा जाएगा। बैठक में एसपी सिंह, सुबोध श्रीवास्तव, अमृता मिश्रा, सुधीर सिंह, नीरज सिंह और पवन सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

About The Author

See also  JSSC-CGL रद्द होने के बाद भी नहीं हटे छात्र, बोले- CBI जांच तक जारी रहेगा आंदोलन

You may have missed