हाईटेक लाइब्रेरी का उद्घाटन, छात्रों को मुफ्त मिलेगी विश्वस्तरीय पढ़ाई की सुविधा

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : साकची स्थित दिशोम गुरु मेमोरियल लाइब्रेरी का भव्य उद्घाटन उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने किया। इस मौके पर विधायक मंगल कालिंदी और पूर्णिमा साहू सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। यह लाइब्रेरी आधुनिक सुविधाओं से लैस है और शहर के छात्रों के लिए एक बड़ी सौगात मानी जा रही है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

करीब 22,500 वर्गफीट क्षेत्र में बने इस वातानुकूलित पुस्तकालय में डिजिटल लाइब्रेरी, रीडिंग रूम, विज्ञान केंद्र, सभागार और कॉफी शॉप जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। वर्तमान में यहां 8 हजार से अधिक किताबें मौजूद हैं, जिन्हें भविष्य में बढ़ाकर 30 हजार तक किया जाएगा।

यहां विशेष रूप से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे गरीब और ग्रामीण छात्रों को मुफ्त में अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। इससे शिक्षा के क्षेत्र में समान अवसर मिलने की दिशा में यह पहल महत्वपूर्ण साबित होगी।

About The Author

See also  तकनीकी निगरानी से पुलिस को मिली सफलता, छह गुम और चोरी हुए मोबाइल बरामद कर मालिकों को सौंपे

Thanks for your Feedback!

You may have missed