सेंदरा पर्व को लेकर बड़ा फैसला, 3 अप्रैल को होगी घोषणा, वन विभाग पर आरोप

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

दलमा : दलमा बुरू सेंदरा समिति की बैठक गदड़ा में दलमा राजा राकेश हेंब्रम की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें पारंपरिक सेंदरा पर्व की तिथि पर अंतिम निर्णय लिया गया। समिति ने तय किया कि 3 अप्रैल को सेंदरा पूजा के साथ ‘गिरा सकाम’ (खजूर के पत्ते का निमंत्रण) बांटकर इसकी औपचारिक घोषणा की जाएगी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

बैठक के दौरान दलमा राजा ने वन विभाग पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि सेंदरा के दौरान आदिवासियों को परेशान किया जाता है और उनके पारंपरिक हथियार भी जब्त किए जाते हैं। साथ ही जंगलों की कटाई और पर्यटन के नाम पर कंक्रीट निर्माण से वन्यजीवों के प्राकृतिक आवास को नुकसान पहुंचने की बात कही गई।

समिति ने स्पष्ट किया कि सेंदरा केवल एक पर्व नहीं बल्कि आदिवासी संस्कृति और परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसे हर हाल में संरक्षित किया जाना चाहिए।

About The Author

See also  एक ही सेंटर से 147 अभ्यर्थी पास, अभय तिवारी भी यहीं से सफल; परीक्षा पर उठे सवाल

Thanks for your Feedback!

You may have missed