गांव में बिजली सुधार की बड़ी पहल, जर्जर तार हटेंगे, नए ट्रांसफार्मर लगेंगे

0
Advertisements
Advertisements

डोमजुड़ी : पोटका प्रखंड के डोमजुड़ी पंचायत अंतर्गत ग्राम डोमजुड़ी में मुख्यमंत्री उज्ज्वला झारखंड योजना के तहत बिजली व्यवस्था को मजबूत करने के काम की शुरुआत की गई। विधायक संजीव सरदार की अनुपस्थिति में उनके निर्देश पर प्रतिनिधिमंडल ने सामूहिक रूप से इस कार्य का शुभारंभ किया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

इस योजना के अंतर्गत गांव में वर्षों पुराने और जर्जर बिजली तारों को हटाकर नए तार लगाए जाएंगे। साथ ही कमजोर और क्षतिग्रस्त खंभों की जगह मजबूत खंभे स्थापित किए जाएंगे। सभी टोलों में संतुलित वोल्टेज बनाए रखने के लिए जरूरत के अनुसार नए ट्रांसफार्मर भी लगाए जाएंगे।

प्रतिनिधियों के अनुसार इस पहल का उद्देश्य ग्रामीणों को निर्बाध और बेहतर बिजली आपूर्ति देना है, जिससे दैनिक जीवन के साथ-साथ शिक्षा, व्यवसाय और गांव के विकास को भी गति मिलेगी। इस मौके पर सुधीर सोरेन, भुवनेश्वर सरदार, हितेश भकत, परगना बाबा हरिपद मुर्मू, बिजली विभाग के एसडीओ संतोष कुमार समेत कई ग्रामीण और गणमान्य लोग मौजूद रहे। ग्रामीणों ने इस पहल के लिए विधायक के प्रति आभार जताया।

See also  महिलाओं के इलाज में बड़ी पहल, पहली बार अलग ओपीडी शुरू… हजारों को मिलेगा सीधा लाभ

Thanks for your Feedback!

You may have missed